कम्प्युटर. मोबाइल.इन्टरनेट, व सभी प्रकार की उपयोगी तकनीकी जानकारी (Technical Knowledge) के लिए पढ़े।

Amazon

Tuesday, September 12, 2017

त्यौहार मनाये अपने कंप्यूटर पर

            

 

        हमारे देश भारत को त्योहारों का देश कहा जाय तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। वैसे तो सभी देश में कोई न कोई त्यौहार जिसको अंग्रेजी में फेस्टिवल कहते है। मनाये ही जाते है। लेकिन भारत में कुछ ज्यादा ही मनाये जाते है। इसका कारण ये है। की यहाँ सभी धर्मो, समुदायों के लोग है। और सबको अपना अपना त्यौहार मानाने की पूरी छुट यहाँ के सरकार व जनता द्वारा दी गयी है।
        अभी जल्द ही गणपति पूजा और एक मुस्लिम त्यौहार ईद, बकरीद का त्यौहार ख़तम हुआ है। इसी प्रकार अन्य त्यौहार आने वाले जैसे विश्वकर्मा पूजा, दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा या दीपावली आदि है। और हर साल आते रहेगे। ये तो हमने हिन्दू धर्म की बात की है। इसी प्रकार अन्य धर्म के भी त्यौहार आते रहेगे। यदि ध्यान से देखा जाय तो शायद ही को कोई महिना बिना त्योहरों के ब्यतित होता है। 
         दोस्तों सब लोगो त्यौहार, पूजा पाठ अपनी सुबिधा के अनुसार मानते है। कुछ लोग मंदिर, पूजा पंडाल व अन्य स्थानों पर पूजा और त्यौहार मानाने जाते है। कुछ लोगो अपने घर में मूर्ति स्थापना करके, पूजा से सम्बंधित चित्र लगाकर व अपने घर को अन्य प्रकार से सजा कर त्यौहार मानते रहते है। और हमेशा पूजा करते रहते है। कुछ लोग घर व मंदिर के अतिरिक्त अपने कार्यस्थल, ऑफिस, वर्कशॉप, कंपनी, दुकान आदि को सजा करके त्यौहार मानते है। और पूजा पाठ करते है। 
        इन सबको देखते हुए, हमें लगा की क्यों न हम लोग जो कंप्यूटर से जुड़े है। कंप्यूटर पर कार्य करते है और आज कल तो अधिक से अधिक लोग घर, ऑफिस या बाहर अन्य स्थानों पर कंप्यूटर पर कार्य करते रहते है। तो क्यों न हम अपने कंप्यूटर को त्यौहार के अनुसार सजाकर कंप्यूटर पर त्यौहार मनाये और पूजा पाठ करें। और ऐसा लोग करते भी है। तो मै आज के इस आर्टिकल के माध्यम आप लोगो को यही बताने वाला हुँ। कि किसा प्रकार त्यौहारों पर कंप्यूटर मतलब डेस्कटॉप कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य इस प्रकार के डिवाइस को सजा कर त्यौहार मना सकते है। तो चलिए मित्रो मै आप लोगो को बताता की क्या और कैसे करना है। 
1 -  जो भी त्यौहार हो उससे सम्बंधित अपने मन पसंद कर वॉलपेपर HD और Full Desktop size लगाये जो आप गूगल में सर्च करके लगा सकते है। यदि आप अपने कंप्यूटर के विंडोज के लिए लाइव वालपपेर या सॉफ्टवेयर सर्च कर लेते है। तो और अच्छी बात होगी। अगर आप कोई वीडियो वालपपेर के रूप में लगाना चाहते है तो आप VLC प्लेयर के सहायता से लगा सकते है। 
2 - अपने कंप्यूटर के लिए एक बढ़िया, भक्तिमय वालपेपर , वीडियो, भक्ति गीत और मसेज वाला स्क्रीन सेवर बनाये और लगाये। ये कैसे बनेगा आप मेरी पिछली पोस्ट जो स्क्रीन सेवर सम्बंधित है यहाँ क्लिक करके पढ़ कर बना सकते है।
3- आप त्यौहार से जुड़ा Vartual Pooja Flash File डाउनलोड करके अपने कंप्यूटर में रखे। और उसके उपयोग चित्रानुसार कर सकते है। जैसे मैंने गणपति जी का किया है। और ऑनलाइन भी Vartual Pooja करा सकते है। जिसके लिए अनेक वेबसाइट उपलब्ध है

4-पूजा और त्यौहार से जुड़ा रिंगटोन अपने कंप्यूटर में  Shut Down और कंप्यूटर स्टार्ट होते समय बजने के लिए लगा सकते है। जिसमे कोई भजन, मंत्र या कोई mp3 मैसेज आदि हो सकते है।
5- आप ऑनलाइन कुछ वेबसाइट के माध्यम से प्रसिद्द मंदिरों, स्थलों के दर्शन कर सकते है। अपनी पूजा भी करा सकते है। और कुछ विशेष अवशर जैसे आरती, श्रींगार आदि का दर्शन भी कर सकते है। और ऑनलाइन चढ़ावा, दान आदि के लिए पैसा पे कर सकते है। और उस वेबसाइट या संस्थान की ब्यवस्था के अनुसार प्रसाद कोरिअर से प्राप्त कर सकते है।
        दोस्तों उपरोक कार्यो को आप कम्यूटर पर या कम्प्यूटर के माध्यम से कर सकते है। उपरोक्त कार्यो में मदद यहाँ क्लिक कर इस वेबसाइट के माध्यम से ले सकते है। इस वेबसाइट में वालपेपर, स्क्रीन सेवर, वर्चुअल पूजा की फ़्लैश फाइल व अन्य बहुत सी जानकारिय और बाते आपको मिल सकते है।
        तो दोस्तों कैसी रही ये जानकारी कमेन्ट में हमें अवश्य बताये। और अपने दोस्तों को भी ये जानकारी शेयर के माध्यम से दें।    

Translate

मेरे फेसबुक पेज पे जाये

सोसल मीडिया पर हमसे जुड़ने के लिए


Text Widget

Popular Posts