कम्प्युटर. मोबाइल.इन्टरनेट, व सभी प्रकार की उपयोगी तकनीकी जानकारी (Technical Knowledge) के लिए पढ़े।

Amazon

Sunday, June 25, 2017

एक उपयोगी सॉफ्टवेयर RoboForm

       


         दोस्तों पिछली आर्टिकल्स की तरह इस बार भी तकनिकी ज्ञान के अंतर्गत एक बेहद उपयोगी जानकारी के साथ आप लोगो की सेवा में हाज़िर हुआ हु। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि हम हमेसा नयी उपयोगी और रोचक जानकारी से आप लोगो को लाभान्वित करते रहे बस आप लोगो को मेरा ब्लॉग रेगुलर पढ़ना होगा और कमेन्ट और शेयर के माध्यम से हमें उत्साहित करते रहना होगा। 
         दोस्तों मानव स्वभाव हमेसा से ऐसा रहा है, कि कोई काम कितना भी आसान क्यों न हो जाये पर उसे और आसान बनाने का तरीका जानने के प्रयास करते रहते है। जिसके फलस्वरूप नित नए अविष्कार होते रहेते है। कार्य करने के तरीको में बदलाव होते रहते है। हर दिन नई तकनिकीया आ रही है। और उन्हें स्वीकार भी किया जा रहा है। नित नये टूल्स, सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर अा रहे है, और उनका प्रयोग भी हो रहा है। 
          इसी तरह हमारे काम को आसान बनाने के लिए एक सॉफ्टवेयर RoboForm है। जिसके बारे में मै आज बताने वाला हूँ, तो चलिए जानते है। कि RoboForm का प्रयोग, कब, क्यों, कहा, कैसे, और किस तरह किया जाता है। और इसका उपयोग हमारे लिए कैसे लाभकारी है। 
          दोस्तों जब किसी अकाउंट को Sign up, Sign in, Log in या Form feelling का कार्य करते है। और पूरा डिटेल लिखते है, तो अक्सर ऐसा होता है। कि नेट स्लो होने, यूजर आईडी या पासवर्ड में थोडा भी गलती होने से, सर्वर में कोई प्रॉब्लम होने या अन्य किसी वजह से हमारा Log in या Sing up फ़ेल हो जाता है। और दुबारा फिर से हमें वही कार्य करना पड़ता है। और तब तक करना पड़ता है, जब तक कार्य हो नहीं जाता है। और यह कितनी बार करना पढ़ेगा पता नहीं होता, जो कार्य एक बार में होना चाहिए। उसके लिए इतनी बार मेहनत करना समय और श्रम की बरबादी होती है, और यह कार्य काफी बोरिंग हो जाता है, जिसे आगे के कार्य के लिए मूड अपसेट हो जाता है। 
          इसी तरह जब हम कोई फॉर्म भरते है। और एक नहीं ज्यादा संख्या में भरना होता है। जिसमे कुछ स्टेप में एक ही डिटेल बार बार भरनी होती है। तो यह कार्य भी समय और श्रम का नुकशान करने वाला होता है। और हमारा फीडबैक, आउटपुट वर्क भी कम हो जाता है। शारीरिक मानसिक थकान भी बढ़ जाती है। और फॉर्म में शुद्धता कम हो जाती है मतलब गलतियों की संभावना बढ़ जाती है। 
         उपरोक्त सभी समस्याओ का हल एक ही जगह  बस एक ही सॉफ्टवेयर RoboForm के मदद से संभव है। तो आइये जानते है। कि इसका उपयोग कैसे करना है। सबसे पहले हमें RoboForm सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने होगे जो आप यहाँ RoboForm पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है। 
         यह सोफ्टवेयर फ्री वर्जन, ट्रायल वर्जन, पेड वेर्जन उपलब्ध है। हम अपने आवश्यकतानुसार इसे डाउनलोड कर सकते है। डाउनलोड के पश्चात् इसके setup फाइल पर क्लिक करके इसे अपने कंप्यूटर में इंस्टाल कर लेगे है। इंस्टाल करते समय इसके निर्देश को ध्यान पूर्वक पढ़ते हुये इसमें अपने प्रयोग करने वाले ब्राउज़र में इसे सेट कर लेगे। 
     

            इंस्टाल के उपरांत जब हम ब्राउज़र ओपन करते है। तो चित्रानुसार यह टूल्स या टूलबार के रूप में दिखता है। 
   

       
         उसपर क्लिक करते ही पूरा मेनू आजाता है। और आवश्यकता अनुसार उस मेनू का प्रयोग कर लेते है। तो अब जानते है। कि इसका प्रयोग कैसे करे है, इस सॉफ्टवेयर को पूर्ण रूप से इंस्टाल कर लेते है। और जिस ब्राउज़र में हमें इसका प्रोयोग करना होता है उसको ऐड कर लेते है। इसके बाद जब भी कोई Sign up, Sign in, Log in या Form filling करते है। तो पहली बार डिटेल भरने के पश्चात् जब submit पैर क्लिक करते है। तो इस सॉफ्टवेयर में एक आप्शन आता है। save, cancle, naver this site चित्रानुसार

           जब इसका प्रयोग करना होता है। तो save पर क्लिक कर देते है। या फिर नहीं करना होता है, तो cancle पर क्लिक करते है। इससे जो कुछ हम उस फॉर्म में भरे होते है। वो इस सॉफ्टवेयर में save हो जाता है। जिस नाम से हम चाहते है। या वो उस फॉर्म से सम्बंधित नाम अपने आप ले लेता है। 



           जब हमें दोबारा उस फॉर्म को भरना होता है। तो उस फॉर्म को ओपन करके इस सॉफ्टवेयर में save किये गए नाम पैर क्लिक करते है। तो वो सब डिटेल फॉर्म में भर कर Log in या submit हो जाती है। हमें दुबारा वो सब नहीं भरना पड़ता जो हम पिछली बार भरे थे। 
            बस इसमें एक बात का ध्यान रखना पड़ता है। यदि कोई captcha फिल करना है। या किसी स्पेस में कुछ सलेक्ट करना है या बदलाव करना है। तो हमें इसे प्रयोग करने के तरीको को थोडा बदलना होता है। वो ये है, की हम save नाम पर क्लिक करने जाते है तो वह हमें दो आप्शन मिलाता है एक फॉर्म फिल करने का और दूसरा फॉर्म फिल कर सबमिट करने का तो सबसे पहले फॉर्म फिल पर क्लिक करते है। और फॉर्म फिल हो जाने के बाद जो बदलने होते है। उन्हें बदलने के बाद सबमिट पर क्लिक कर देते है। जिसे हमारा कम आसान हो जाता है। 
        दोस्तों इसमे सिक्यूरिटी की भी ब्यवस्था है। अर्थात आप इसका कोई दूसरा प्रयोग न सके इसके लिए पसवोर्ड का प्रयोग कर सकते है। और इसका प्रयोग अधिक करते है। तो save नाम नहीं मिलाता है तो सर्च में जाकर वो नाम सर्च कर सकते है।
         दोस्तों इस सॉफ्टवेर में और भी बहुत सी सुबिधाये दी हुई है। लेकिन सबका बर्णन करने पैर ये ब्लॉग काफी लम्बा हो जायेगा तो बाकि सुबिधाओ का प्रयोग खुद सिख कर कर लीजिये गा।
         हमें पूरा विश्वास है। की ये हमारे द्वारा दी गयी ये जानकारी आप के लिए काफी लाभ करी होगी। अतः इसका खुद लाभ उठाये और अपने मित्रो को भी शेयर के माध्यम से ये जानकारी पहुचाये। अपनी भावनाओ, इच्छाओ , और इससे जुडी परेशानियो को कमेन्ट के माध्यम से हमें बताये जिससे हमें आपकी मदद करने में आसानी हो। 
       ऐसी रोचक लाभकारी जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग के आर्टिकल्स हमेसा पढ़ते रहे। 

      .....जितना कठिन संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी....

  

6 comments:

  1. aap bhut acha likhte ho usefull tips sabhi ke liye

    mere blog ko bhi dekhkar btao kaise he me blog ka link de rha hu
    HindiMeinternet.Com

    ReplyDelete
    Replies
    1. आप ने मेरे ब्लॉग को पढ़ा और अपना बहुमूल्य सुझाव दिया उसके लिए धन्याबाद और हमें उम्मीद है कि आगे भी आप अपने सहयोग देगे हम लोगो का ब्लॉग एक सामान है जिसमे काफी बदलाव की जरूरत है जैसे ब्लॉग के निचे अपने बारे में और शेयर बटन में ह्वाट्स एप बटन आदि बाकि अगले कमेन्ट में धन्यवाद

      Delete
  2. Bahut acchi jankari share ki hai apne padhkar accha laga :)

    ReplyDelete
    Replies
    1. मेरे ब्लॉग पर कमेन्ट करने के लिए बहुत बहुत धन्यबाद आप का ब्लॉग भी मैंने देखा बहुत अच्छा है और टॉप के ब्लॉग में है

      Delete
  3. Nice and Complete Article.... Keep Posting.

    ReplyDelete
    Replies
    1. मेरे ब्लॉग को पढ़ने और कमेन्ट करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद जब कोई टॉप का ब्लॉगर कमेन्ट करता है बहुत अच्छा लगता है भाई मुझे पता है मेर ब्लॉग में अभी बहुत कमिया है आप कमेन्ट के दौरान आप उन्हें बताये और ठीक कैसे करना है ये भी बताये तो बहुत हेल्प होगी हमें उम्मीद है की आप का सहयोग इसी तरह मिलता रहेगा धन्यवाद

      Delete

Translate

मेरे फेसबुक पेज पे जाये

सोसल मीडिया पर हमसे जुड़ने के लिए


Text Widget

Popular Posts