कम्प्युटर. मोबाइल.इन्टरनेट, व सभी प्रकार की उपयोगी तकनीकी जानकारी (Technical Knowledge) के लिए पढ़े।

Amazon

Wednesday, July 26, 2017

स्क्रीन सेवर के लाभ


परिचय

              दोस्तों आज के इस हाईटेक इलेक्ट्रोनिक युग में कम्प्यूटर या गैजेट जैसे टैबलेट, मोबाइल आदि का प्रयोग करने वालो की संख्या बहुत हो गयी है। और दिन प्रतिदिन बढती ही जा रही है। और आने वाले दिनों में शायद ही कोई बचेगा जो इनका प्रयोग न करता हो और जो लोग इनका प्रयोग करते है। वो स्क्रीन सेवर के बारे में भी अवश्य जानते होगे। लेकिन स्क्रीन सेवर के को मात्र एक अनुपयोगी मनोरंजक सुबिधा समझ कर या यु कहे के स्क्रीन सेवर के लाभ को न जानने के कारण इसके सार्थक उपयोग न कर पाने के कारन इसका प्रयोग बंद कर दिया है। और इसके लाभ से पूरी तरह बंचित है। 
          आज के अपने इस आर्टिकल में मै यही आप लोगो बताने वाला हुँ।कि किस प्रकार एक आकर्षक, मनचाहा, उपयोगी सक्रीन सेवर बनाये और उसका लाभ उठाये। उसका सदुपयोग करें।

स्क्रीन सेवर 

             वैसे तो सभी लोग सक्रीन सेवर के बारे में जानते है। लेकिन फिर भी मै एकबार उनके लिए जो नहीं जानते है। या भूल गए है की स्क्रीन  सेवर क्या होता है। बता देता हुँ। मै एक बात यहाँ स्पष्ट कर देना चाहता हुँ। की मै यहाँ कंप्यूटर को ही मुख्य रूप से ध्यान में रखते हुए पूरी आर्टिकल लिखी जाएगी लेकिन  इसका उपयोग अन्य डिवाइस जैसे लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रोनिक गैजट के लिए भी कर सकते है। तो स्क्रीन सेवर  वह होता है। जब हम कंप्यूटर पर कार्य करना कुछ देर के लिए बंद कर देते है। तो हमारी वर्किंग स्क्रीन हट जाती है। उसकी जगह दूसरी स्क्रीन आ जाती जो कंप्यूटर में स्क्रीन सेवर के जगह सेट होता है और जब हम कार्य के लिए माउस या कोई की प्रयोग करते है। तो  स्क्रीन सेवर हट जाता है। और उसकी पुरानी वर्किंग स्क्रीन आ जाती है। यह वॉलपेपर, इमेज, मूविंग पिक्चर, ऑडियो, विडिओ, मेसेज, एनीमेशन कुछ भी हो सकता है। 

स्क्रीन सेवर के लाभ और उपयोग 

         हम एक सार्थक, उपयोगी, मनचाहा, बढ़िया स्क्रीन सेवर बना कर उसका निम्न लिखित लाभ उठा सकते है। 
  1. कोई भी कार्य करते समय हम शारीरिक, और मानशिक रूप से थकान महसुस करने लगते है। जिसके लिए हम कुछ समय के लिए अपने कार्य को रोक देते है। यदि उस दौरान हमारे मन पसन्द इमेज, आडिओ, विडिओ, सन्देश स्क्रीन सेवर के रूप में हमारे सामने आते है। तो हमें काफी ख़ुशी, शांति, और थकान, दूर होती महसूस होती है। 
  2. अक्सर हम अपने जीवन में कार्य की ब्यस्तता के कारण बगुत जरुरी बाते भूल जाते है। जिससे हमें काफी नुकसान व परेशानी का सामना करना पड़ता है। या फिर जरूरी कार्यो को भुलाने का डर भी लगा रहता है। जैसे कोई घरेलू कार्य, कोई खास दिन, जन्म दिन, किसी से मिलने का टाइम , शादी की साल गिरह आदि तो ऐसे में हम इसका स्क्रीन सेवर बना कर उसका उपयोग कर सकते है। 
  3. हम अपने कार्य से सम्बन्धित प्रोजेक्ट आदि का सक्रीन सेवर लगाकर बास और ऑफिस के लोगो के बिच अपना प्रभाव बना सकते है। 
  4. कोई पुरानी यादे जो हमें अच्छी लगती है उन्हें हम स्क्रीन सेवर के रूप में प्रयोग करके हम अपने यादो को तरोताजा कर सकते है। 
  5. कोई त्यौहार जो हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हो उससे सम्बंधित स्क्रीन सेवर लगाकर हम उससे एक प्रकार से जुड़े रह सकते है और उसको याद रख सकते है। 
  6. जो हमारे प्रिय है जैसे बच्चे, पत्नी, गर्लफ्रेन्ड या और भी रिश्ते नाते से जुड़े लोग उनका स्क्रीन सेवर बना कर हम उन्हें खुश रख सकते है। 
  7. दोस्तों इस प्रकार स्क्रीन सेवर के औऱ भी बहुत से उपयोग और  बहुत से लाभ है जिसको हम न जानने के कारन इस सुबिधा को उपेक्षित कर देते है। 

बढ़िया स्क्रीन सेवर कैसे बनाये 

        दोस्तों वैसे तो डिफ़ॉल्ट रूप में स्क्रीन सेवर ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ दिये होते है। लेकिन वो हमारी इच्छा के अनुरूप नहीं होते है। उससे बेहतर स्क्रीन सेवर इंटरनेट पर उपलब्ध होते है जहा से हम डाउन लोड कर सकते है। और प्रयोग कर सकते है। लेकिन वहा से भी हम अपना पर्सनल इमेज और विडिओ वाला सक्रीन सेवर नहीं प्राप्त कर सकते है। इस लिए हमें यदि मनचाहा पिक्चर, आडियो और विडिओ वाला स्क्रीन सेवर चाहिए। तो हमें स्क्रीन सेवर मेकर सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना पड़ेगा। आज कल इन्टरनेट पर बहुत से अच्छे अच्छे स्क्रीन सवर सॉफ्टवेयर उपलब्ध है जो की फ्री, ट्रायल वेर्सन, पेड उपलब्ध है। आप अपनी आवश्यकतानुसार ले सकते है। 
       मैंने अल्ट्रा स्क्रीन सेवर का ट्रायल वर्सन डाउनलोड किया है। यदि आप इसका प्रयोग करना चाहे तो यहाँ USS पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है। इसका उपयोग काफी आसान है। जो मै संछेप में आप लोगो को बता रहा हूँ। इसी तरह आप अन्य सॉफ्टवेर का प्रयोग कर सकते है। तो आइये शुरू करते है सबसे इसे डाउनलोड करेगे। और अपने कंप्यूटर में इंस्टाल कर लेगे। 
उसके बाद इसे ओपेन करेगे तो चित्रानुसार दिखाई देगा। उसके बाद फाइल पैर क्लिक करेगे। जब वहा उप मेनू आएगा उसमे न्यू पर क्लिक करेगे। 

उसके बाद चित्र नुसार सक्रीन सेवर का नाम लिखेगे। और दुसरे कालम में ऑथर नाम के जगह अपना नाम भी लिख सकते है। उसके बाद स्क्रीन सेवर डिस्क्रिप्सन में स्क्रीन सेवर के बारे में कुछ लिख सकते है। बाकि निचे डिफाल्ट कर सकते है ।
बाकि साईंड इमेज पर क्लिक करके मनचाहा इमेज ऐड करे।उसके बाद मनचाहा इफेक्ट के लिए इफेक्ट पर क्लिक कर लेगे। कोई विडिओ डालना चाहते है। तो विडिओ वाले टूल पर क्लिक कर सकते है। आडियो वाले टूल पर क्लिक करके मनचाहा गाना या म्यूजिक प्रयोग कर सकते है। कोई मैसेज लिखना चाहे तो टेक्स वाले टूल से कर सकते है। और भी जो टूल है। उनका उपयोग आवश्यकतानुसार कर सकते है। उसके बाद क्रियेट पर क्लिक करते है। तो दिए गए लोकेसन पर स्क्रीन सेवर की setup फाइल सेव हो जाती है। और हम जब उसपे क्लिक करते है। स्क्रीन सेवर हमारे सिस्टम में इंस्टाल हो जाता है। फिर हम कंट्रोल पैनल से स्क्रीन सेवर की सेटिंग में जाकर उसे अपनी इच्छानुसार सेट कर लेते है। और उसका आनंद उठाते है।
    दोस्तों इस इस प्रकार हम एक उपयोगी और लाभकारी स्क्रीन सेवर बनाकर उसका फायदा ले सकते है। तो दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़े लाभ उठाये और अपने दोस्तों के लिए शेयर करे और इसके बारे में अपने प्रतिक्रिया कमेन्ट के द्वारा अवश्य दे।
   

     हिंदी को हमारी ज़रुरत नहीं, हमें हिंदी की ज़रुरत है!

Translate

मेरे फेसबुक पेज पे जाये

सोसल मीडिया पर हमसे जुड़ने के लिए


Text Widget

Popular Posts